झालरापाटन: झालरापाटन में पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुस्लिम ब्रदर्स फाउंडेशन ने अभियान शुरू किया, पहले दिन जुटाए 1.54 लाख रुपए
मुस्लिम ब्रदर्स हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए झालावाड़ जिले में विशेष अभियान शुरू किया है। रविवार शाम 4:00 बजे झालरापाटन शहर से इस 10 दिवसीय अभियान की शुरुआत हुई।शहर में झोली का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के कार्यकर्ता दोपहर में झोली लेकर झालरापाटन की सड़कों पर निकले।पहले दिन के अभियान में 1,54,000 रुपए का संग्रह हुआ।