झालरापाटन: झालावाड़ में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, 15 केंद्रों पर दो पारियों में 9456 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, इस बार 33% महिला आरक्षण
झालावाड़ जिले में पुलिस कांस्टेबल के 100 पदों के लिए रविवार सुबह 10:00 लिखित परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा के लिए जिले में 15 केंद्र बनाए गए है। पहली पारी सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है। प्रत्येक पारी में 4,728 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। दोनों पारियों में कुल 9,456 परीक्षार्थी शामिल होगें।