अम्बाला: गांव मंढोर में संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक चालक की हुई मौत, शव को लाया गया शहर के सिविल अस्पताल
Ambala, Ambala | Apr 14, 2024 थाना पंजोखरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव मंढोर में एक ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान हिसार के रहने वाले शीशपाल के रूप में हुई है, जो बीती रात मंढोर में अपना ट्रक लेकर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि उसने रात को खाना खाया और आज सुबह जब नहीं उठा तो जाकर देखा गया, ट्रक में शीशपाल ट्रक में मृत पड़ा है।