अम्बाला: अंबाला लोकसभा सीट बन गई हॉट सीट, बीजेपी की बंतो कटारिया के सामने कांग्रेस ने मुलाना विधायक वरुण चौधरी को बनाया प्रत्याशी
Ambala, Ambala | Apr 14, 2024 लोकसभा 2024 के चुनाव को लेकर आज कांग्रेस पार्टी ने अंबाला से लोकसभा प्रत्याशी के नाम पर मोहर लगा दी है। अंबाला से लोकसभा के लिए पार्टी ने मुलाना हल्के से विधायक वरुण चौधरी को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतार दिया है। वरुण का सीधा मुकाबला पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया से होगा, ऐसे में यह सीट अब हॉट सीट बन गई है।