अम्बाला: इंद्रपुरी में पंपिंग हाउस में काम कर रहा कर्मचारी करंट लगने से झुलसा, साथी लेकर पहुंचे शहर के सिविल अस्पताल
Ambala, Ambala | Apr 14, 2024 अंबाला शहर के इंद्रपुरी में पंपिंग हाउस में एसी के कनेक्शन करते समय कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया। जिसकी वजह से वह बुरी तरह से झुलस गया। उसके साथी उसे लेकर शहर के सिविल अस्पताल पहुंचे हैं। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। घायल ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और 20 दिन पहले ही अंबाला में काम करने के लिए आया था।