अम्बाला: अंबाला में शुरू हुई बरसात से किसानों के माथे पर आया पसीना, अनाज मंडी में फसल संभालते दिखे किसान
Ambala, Ambala | Apr 14, 2024 अंबाला में बीती रात से मौसम ने करवट ले ली है। एकाएक असमान में छाए बादलों की वजह से किसानों के माथे पर पसीना आ गया है। अंबाला शहर में आज सुबह बरसात शुरू हो गई। जिसके चलते अनाज मंडी के मजदूर गेहूं की फसल को कवर करते हुए दिखाई दिए। एक तरफ खेत में गेहूं की फसल तैयार खड़ी है, वहीं दूसरी ओर अनाज मंडी में फसल को लेकर पहुंचे किसान संभालते हुए दिखाई दिए।