अम्बाला: सेक्टर-7 के सामने दो कारों की हुई टक्कर, दोनों कारें क्षतिग्रस्त
Ambala, Ambala | Apr 14, 2024 अंबाला शहर में सेक्टर 7 के सामने किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में एक कार ने सामने से आ रही दूसरी कार को टक्कर मार दी। जिस वजह से दोनों ही कारें क्षतिग्रस्त हो गई। इसी के चलते रोड़ पर जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने किसी प्रकार से ट्रैफिक को कंट्रोल किया और उसके बाद क्षतिग्रस्त हुई कारों को क्रेन के माध्यम से एक साइड में करवाया।