अरवल: जनता दरबार में डीएम ने सुनीं 25 लोगों की समस्याएं, तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश
Arwal, Arwal | May 15, 2026 जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने समाहरणालय कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 25 नागरिकों की समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद, अतिक्रमण, पेयजल, मानदेय भुगतान, मापी एवं अन्य विभागीय मामलों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें कई का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।