कैराना: जिड़ाना गांव के निकट दो बाइकों की भिड़ंत, दंपति और उनकी बेटी घायल
Kairana, Shamli | Sep 30, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के जिड़ाना गांव के निकट सड़क हादसा हुआ है। बुधवार शाम करीब छह बजे मिली जानकारी के मुताबिक, दो बाइकों की भिड़ंत हुई है, जिसमें एक बाइक पर सवार दंपति और उनकी बेटी घायल हो गई। राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।