बिजनौर: बिजनौर में कोतवाली शहर पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया
Bijnor, Bijnor | May 8, 2026 बिजनौर में आज शुक्रवार को शाम करीब 5:00 बजे कोतवाली शहर पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली शहर के गांव तिमरपुर का रहने वाला है।अभियुक्त का नाम कुनाल है। पुलिस ने कुनाल के पास से 312 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। और कुनाल का चालान कर दिया है।