गोंडा: GIC में पीएम के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखकर छात्र हुए तनावमुक्त
Gonda, Gonda | Feb 10, 2025 बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सोमवार 12 बजे PM नरेंद्र मोदी ने परीक्षा का गुरुमंत्र दिया। GIC में PM के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखकर छात्र आत्मविश्वास से भर गए। छात्रों ने तनावमुक्त होकर तैयारी में जुटने का संकल्प लिया। 12वीं के छात्र अजय ने कहा कि पहले उनके मन में परीक्षा को लेकर डर था, लेकिन PM के संबोधन के बाद तनाव दूर हुआ।