सूरजगढ़: सिविल सर्जन ने सूरजगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
बुधवार अपराह्न 3:30 बजे सिविल सर्जन डॉक्टर जयप्रकाश सिंह द्वारा सूरजगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया. सिविल सर्जन ने अस्पताल परिसर में लेबर रूम, लेबर वार्ड,ऑपरेशन थिएटर,इमरजेंसी सहित अन्य विभागों का अवलोकन किया. न्यूबॉर्न केयर यूनिट में बेडशीट गंदा रहने पर नाराजगी जताई तथा व्यवस्था में 10 दिनों के अंदर सुधार लाने का निर्देश दिए.