उधवा: मोहनपुर चौक: किराना दुकान में ताला तोड़कर चोरी, सीसीटीवी में कैद
राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक स्थित एक किराना दुकान से बीते बुधवार की रात्रि को अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रूपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार वरूण मंडल ने गुरुवार को राधानगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल राधानगर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।