रतनी फरीदपुर: हजामपुर की बेटी अमृता कुमारी ने 70वीं BPSC में हासिल किया 156वां रैंक, बनीं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी
जहानाबाद जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड अंतर्गत पंडौल पंचायत के हाजमपुर गांव की बेटी अमृता कुमारी उर्फ गोल्डी कुमारी ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 156वां स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अमृता का चयन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (Block Supply Officer) के पद पर हुआ है। जो जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।