आरा: बखोरापुर में खेत में पटवन करने गए किसान की करंट लगने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Arrah, Bhojpur | Aug 12, 2026 बखोरापुर में खेत में पटवन करने गए किसान की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम।भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव में खेत में पटवन करने गए 60 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।बताया जा रहा है कि किसान रामेश्वर सिंह खेत में बोरिंग से पटवन कर रहे थे।