दतिया: सोनपुर डेरा में युवक ने कीटनाशक का सेवन किया, अस्पताल में मौत, गोराघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
Datia, Datia | May 14, 2026 दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बडेरा के सोनपुर डेरा में एक युवक की कीटनाशक दवा के सेवन से मौत हो गई। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान बुधवार शाम उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।