घोड़ाडोंगरी: सारणी रेलवे क्रॉसिंग पर ऊंचे ब्रेकर, वाहन चालकों के लिए परेशानी, रोज क्षतिग्रस्त हो रहे वाहन
सोमवार को सारणी रेलवे क्रॉसिंग पर बनाए गए ऊंचे ब्रेकर वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। ब्रेकर की अधिक ऊंचाई होने के कारण छोटे-बड़े वाहनों को इसे पार करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई वाहन ब्रेकर से टकराने के कारण क्षतिग्रस्त भी हो रहे हैं।