बांसवाड़ा: शिक्षा विभाग कार्यालय के बाहर शिक्षकों ने ग्रीष्मावकाश कटौती और तबादलों के विरोध में किया यज्ञ
राजस्थान शिक्षक संघ ‘सियाराम’ ने अपनी 71 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन के चौथे चरण में शुक्रवार शाम 4 बजे जिला प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय परिसर में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने राज्य सरकार और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की ‘सद्बुद्धि’ के लिए यज्ञ किया तथा हनुमान चालीसा और बजरंग बाण के 1008 पाठ किए।