भादरा के साहवा बायपास पर पुलिस ने रविवार रात एक युवक को चिट्टा के साथ पकड़ा। आरोपी गणेश (24) के पास से 0.98 ग्राम शुद्ध मादक पदार्थ बरामद हुआ। पूछताछ में उसने इसे खरीदकर बेचने की बात कबूली। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।