सागर नगर: गोपालगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक से मारपीट, मामला दर्ज
गोपालगंज थाना क्षेत्र में आने वाले तिली वार्ड में बुराई के चलते युवक के साथ दो आरोपियों ने मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत घायल फरियादी ने थाना में की। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि फरियादी कपिल पिता राकेश चौरसिया निवासी तिली ने थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।