बख्तियारपुर: रामनगर में बारात निकलने से पहले दबंगों ने दूल्हा और उसके भाई को पीटा
बख्तियारपुर के सालिमपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 5 बजे बारात रवाना होने से पहले बड़ा विवाद हो गया। रामनगर निवासी दूल्हा पिंटू कुमार और बीच-बचाव करने आए उसके दो भाइयों की गांव के ही कुछ दबंगों ने जमकर पिटाई कर दी। तोनों जख्मी हालत में बख्तियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं। संध्या 6 बजे दूल्हे के बहनोई ने बताया कि बारात निकलने वाली थी