कालपी: आटा में विकसित होगा प्रकृति, आस्था और आजीविका का नया केंद्र, तालाबों के कायाकल्प की कार्ययोजना बनी, डीएम-एसपी रहे मौजूद
Kalpi, Jalaun | Jun 26, 2026 शुक्रवार दोपहर 4 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, डीएम राजेश कुमार पाण्डेय और एसपी विनय कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत आटा स्थित शिव शक्ति मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने 4 एकड़ भूमि पर नए तालाब, पाथवे, वृहद वृक्षारोपण और मत्स्य पालन आधारित विकास योजना तैयार करने के निर्देश दिए।