जमुई: जमुई में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, जनसंपर्क अभियान में जनता से किया सीधा संवाद
Jamui, Jamui | Apr 29, 2026 जमुई में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा विधायक ई0 आई पी गुप्ता ने संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार रात 8 बजे व्यापक बाजार दौरा किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शंभू कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभियान का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करना था।