दमोह: 17 वर्षीय बालिका के सिर में मिला यूज हुआ कारतूस, डॉक्टरों ने निकाला,दमोह जिला अस्पताल में उपचार जारी
Damoh, Damoh | Jun 6, 2026 पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के बनोली गांव की 17 वर्षीय बालिका को सिर में गंभीर चोट के दर्द होने पर परिजनों द्वारा दमोह जिला अस्पताल लाया गया है. जांच के दौरान डॉक्टरों ने बालिका के सिर से बंदूक का यूज हुआ कारतूस सुरक्षित रूप से बाहर निकाला ,बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है,दमोह और पन्ना पुलिस मामले की जांच कर रही है