चँवली बांध से जल संचालन का तीसरा चरण अंतिम दौर में पहुंच चुका है।जल संसाधन विभाग से शुक्रवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार तीसरे चरण के जल संचालन के कार्य में अब तीन दिन और शेष रह गए हैं।इसके बाद नियम से नहरे बंद कर दी जाती है।लेकिन किसानों की मांग के अनुसार 1-2 दिन बाद नहरों को बंद किया जा सकता है।आमतौर पर तीनों चरणों में मिलकर 90 दिनों तक पानी छोड़ते है।