संडीला: बेनीगंज-संडीला मार्ग पर मलेहरा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सगे भाइयों की हुई मौत
Sandila, Hardoi | Apr 18, 2026 संडीला कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लखनऊ रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान अतरौली थाना क्षेत्र के छोटी बहुती खुर्द निवासी 35 वर्षीय राजू और उनके 22 वर्षीय भाई लक्खा के रूप में हुई है।