रायसेन कलेक्टर ने नवम्बर माह में प्राप्त सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण की विभागवार और अधिकारीवार विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने जिला अधिकारियों, एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारियों से लंबित शिकायतों का कारण जानते निर्देशों के उपरांत भी सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।