जमुई: हरिणी पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर, किशोर न्याय और गोद लेने के अधिकारों की दी गई जानकारी
Jamui, Jamui | Apr 12, 2026 जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत हरिणी पंचायत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन रविवार की दोपहर 12 बजे के करीब किया गया। कार्यक्रम में प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता अंजनी कुमार तथा पारा विधिक सेवक दिलीप कुमार ने ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।