सदर: सोनेलाल पटेल जयंती पर जन स्वाभिमान रैली, वाराणसी से हजारों कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना
अपना दल (एस) के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की 77वीं जयंती पर लखनऊ में आयोजित जन स्वाभिमान दिवस रैली में शामिल होने के लिए वाराणसी से हजारों कार्यकर्ता रवाना हुए। सेवापुरी विधानसभा के कपसेठी स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज मैदान से बाबूलाल पटेल के नेतृत्व में बसों व चार पहिया वाहनों से कार्यकर्ता लखनऊ के लिए निकले।