गायघाट: गायघाट थाना क्षेत्र के दो गांवों से अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के दो अलग अलग मामले में दो गाँव से दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसे गुरुवार दोपहर करीब दो बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया निगरानी कोर्ट से लोमा गांव निवासी लालू पंडित के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।