दातागंज: लोकसभा चुनाव को देखते हुए दातागंज तहसील क्षेत्र के कई बूथों का जिला अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने किया निरीक्षण
जिला अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए दातागंज क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय चापरकौरा, बेलाडांडी, नगर के जूनियर स्कूल व डाक बंगला स्कूल में बनाए गए बूथों का निरीक्षण किया व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बूथों पर शौचालय, पानी व साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए है।