फरेंदा: फरेंदा जंगल में साखू पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में चार पर दर्ज हुआ मुकदमा
महराजगंज के फरेंदा जंगल में कीमती साखू पेड़ों की अवैध कटाई लगातार जारी है। सुरक्षा के लिए खाई और तारबाड़ लगाई गई है, फिर भी लकड़ी माफिया सक्रिय हैं। रविवार को सदरबीट क्षेत्र में कटाई की सूचना पर रेंजर सुनील कुमार चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और साखू लकड़ी के 15 बोटे बरामद किए। चार लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।