फरेंदा: केसौली गांव के एक घर से निकले दर्जनों सांप व मिले सांप के कई अंडे
महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के केसौली गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मकान से दर्जनों सांप निकलने लगे। मकान मालिक मनौवर हुसैन विदेश (सऊदी अरब) में काम करते हैं। घटना के वक्त घर में उनकी पत्नी और बच्चे मौजूद थे। अचानक सांप दिखाई देने पर परिवार ने सर्प पकड़ने वालों को बुलाया। टीम ने जब जांच की तो घर में दर्जनों सांप और उनके अंडे मिले। यह देख सब हैरान