बहराइच: घंटाघर तांगा स्टैंड के पास से अभियुक्त को अवैध चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार
बहराइच कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। धीरज कुमार पुत्र राम तेज निवासी मोहल्ला गुदड़ी थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच को तांगा स्टैंड निकट घंटाघर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध के रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई है।