बहराइच: खत्रीपुरा इलाके में जर्जर सड़क बनवाए जाने की मांग को लेकर दूकाने बन्द कर दुकानदारों ने किया प्रदर्शन <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
शहर के पानी टंकी चौराहा के पास खत्री पुरा इलाके मे जर्जर सड़क बनवाई जाने की मांग को लेकर सोमवार को मेडिकल स्टोर संचालित करने वाले दुकानदारो ने दुकान बंद कर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और इसके बाद जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है। दुकानदारों ने बताया कि जर्जर सड़क के कारण आए दिन मार्ग दुर्घटनाएं होती हैं जिसकी कई बार शिकायत की गई है लेकिन निस्तारण नही हुआ है।