बहराइच: बडीहाट के पास चोरी की योजना बना रहे 2 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
बहराइच जिले में कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 1 अवैध तमंचा .315 बोर, 1 जिंदा कारतूस .315 बोर, 1 हथौड़ा, 1 रूखानी, 1 पेंचकस, लोहे की रॉड और 1 टार्च बरामद किया है।