कोईलवर: थाना क्षेत्र के कोईलवर पुराने पुल के समीप से एक ओवरलोड बालू लदे बिना चालान के एक ट्रक व कमालू चक से छः ट्रैक्टर जप्त ।
कोईलवर पुलिस और खनन विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कोईलवर चांदी पथ पर पुराने कोईलवर पुल के समीप से एक ओवरलोड बालू लदे बिना चालान के ट्रक को जब्त किया है । वही कमालुचक दियारा के समीप से बिना चालान के अवैध बालू का परिवहन कर रहे ओवरलोड 6 ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। पुलिस को आता देख सभी ड्राइवर फरार हो गए।