झाझा: बिहार-झारखंड बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती बढ़ी, देवघर एसडीपीओ कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में बनी रणनीति
Jhajha, Jamui | Oct 8, 2025 बिहार विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित होते ही पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। दूसरे चरण में 11 नवंबर को जमुई जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। इसी को लेकर बुधवार को दोपहर 1 बजे देवघर एसडीपीओ कार्यालय में बिहार-झारखंड सीमा सुरक्षा पर संयुक्त बैठक हुई। बैठक में झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार और देवघर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह सहित दोनों राज्यों के अधिकारी