नागौर: नागौर शहर में सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को जिला प्रशासन ने जेसीबी से हटवाया, भारी संख्या में पुलिस जाब्ता रहा मौजूद
Nagaur, Nagaur | Dec 16, 2024 नागौर जिला मुख्यालय पर आज सोमवार को जिला प्रशासन व नगरपरिषद की और से सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान नागौर नगरपरिषद की टीम व पुलिस की मौजूदगी में सरकारी जमीनों पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से हटवाया गया। इस दौरान नागौर नगरपरिषद आयुक्त रामरतन चौधरी सहित अधिकारी मौजूद रहें।