शामली: शामली की शहर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक ने पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक, अपराधियों पर अंकुश लगाने के दिए निर्देश
Shamli, Shamli | Apr 9, 2026 गुरूवार की सुबह 11 बजे शामली कोतवाली पर प्रभारी निरीक्षक सचिन शर्मा द्वारा थाने पर तैनात तमाम पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर अंकुश लगाने, सार्वजनिक स्थलों पर प्रभावी निगरानी रखने, लंबित विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने एवं महिला उत्पीडन व महिलाओं से संबंधित अपराधों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।