आज़मगढ़: DIG सुनील सिंह ने 8, 9 और 10 जून को होने वाली भर्ती परीक्षा पर हाई अलर्ट समीक्षा बैठक में कहा, मंडल में चलेगा विशेष अभियान
आगामी बीएड प्रवेश परीक्षा और 8 9 एवं 10 जून को प्रस्तावित पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न करने के लिए आजमगढ़ मंडल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है शनिवार को डीआईजी सुनील सिंह ने मंडल के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अपराध नियंत्रण कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों कीगहन समीक्षा की