सोमवार शाम करीब 5 बजे रायबरेली–सुल्तानपुर राज्यमार्ग से अस्पताल व बाजार को जोड़ने वाले मार्ग पर नाले के ऊपर बना पत्थर टूट जाने से आवागमन बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह समस्या लगभग एक वर्ष से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। टूटे पत्थर के कारण राहगीरों, मरीजों और दोपहिया वाहन चालकों को हो रही समस्या।