परसामलिक थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव से रविवार की दोपहर में पुलिस ने गोवध अधिनियम के वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया जहां से न्यायालय ने जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि गोवध अधिनियम के तहत वारंटी अख्तर अली को न्यायालय चालान कर जेल भेजा गया।