जांजगीर: महंगाई और किसान मुद्दों पर कांग्रेस का हमला, नोबेल वर्मा ने कहा- मोदी सरकार की नीतियों से बिगड़ रही अर्थव्यवस्था
महंगाई, कृषि संकट और करही गोलीकांड को लेकर कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त मुख्य वक्ता एवं पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की विदेश नीति और आर्थिक फैसलों का सीधा असर देश की जनता पर पड़ रहा है।