बक्सर: मुफस्सिल थाना के थानाध्यक्ष के वेतन के भुगतान पर बक्सर कुटुंब न्यायालय ने रोक लगाने का दिया आदेश.
Buxar, Buxar | Jun 22, 2024 बक्सर मुफस्सिल थाना के थानाध्यक्ष के वेतन के भुगतान पर न्यायालय ने रोक लगा दिया है.इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार विविधवाद संख्या तीस सन 2 हजार सत्रह में भरण पोषण के लिए पीड़िता को 3 हज़ार रुपए प्रतिमाह देने का आदेश दिया गया था. विगत वर्ष 9 नवंबर तक कुल 2 लाख 16 हज़ार रुपए की राशि भुगतान के लिए बकाया था.