बक्सर: जिले में बढ़ा धान का रकबा, 99744.3 हेक्टेयर में होगी धान की खेती, दलहन का रकबा घटा
Buxar, Buxar | Jun 22, 2024 जिले में साल दर साल धान की खेती का रकबा बढ़ता ही जा रहा है। इस बार जिला कृषि विभाग की ओर से जो खरीफ फसलों की खेती के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला कृषि विभाग से जारी आंकड़ा के अनुसार इस बार धान की खेती का लक्ष्य 99744.3 हेक्टेयर में तय हुआ है, जो पिछले साल के मुकाबले में 1656 हेक्टेयर अधिक है। मोटे अनाज की खेती का भी रकबा बढ़ा है।