बक्सर: नगर के समाहरणालय गेट के पास के साथ ही अन्य जगह से दो मोटरसाइकिल चोरी.
Buxar, Buxar | Jun 22, 2024 नगर के विभिन्न जगहों से दो हीरो सुपर स्पलेंडर मोटसाइकिल चोरी हो गई हैं. इसको लेकर टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसके मुताबिक इटाढ़ी निवासी धनू कुमार की मोटरसाइकिल समाहरणालय गेट के पास से चोरी हो गई. जबकि पांडेयपट्टी निवासी अजीतेश्वर कुमार की बाइक चीनी मिल स्थित सब्जी मंडी से चोरी हो गई है.