डेहरी: आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन से एक यात्री का खोया हुआ सामान किया बरामद, पहचान करा सही सलामत यात्री को सौपा
Dehri, Rohtas | Apr 29, 2024 आरपीएफ ने डेहरी स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 03 पर यात्री के खोए हुए सामान को बरामद कर उसे यात्री को सौप दिया ।RPF इंस्पेक्टर राम विलास राम ने बताया कि सूचना प्राप्त हुआ कि डेहरी ऑन सोन स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 3 पर एक यात्री का सफेद रंग का झोला बरामद किया गया ।बरामद किए गए सामान की कीमत 10000 रुपए है। इस पुनीत कार्य के लिए उक्त यात्री ने RPF को धन्यवाद दिया।