डेहरी: पावर स्टार पवन सिंह ने पाली रोड स्थित एक निजी होटल में की PC,कहा-हर हाल में लड़ेंगे काराकाट से चुनाव,नहीं लेंगे U •Turn
Dehri, Rohtas | Apr 26, 2024 पाली रोड स्थित एक निजी होटल में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पावर स्टार पवन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने कहा कि हर हाल में काराकाट से चुनाव लड़ेंगे क्योंकि उन्होंने अपने मां को वचन दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मनोज तिवारी उनके बड़े भाई हैं लेकिन यू टर्न लेने का सवाल ही नही है।