महाराजगंज: बन्नावा गांव में देवर ने भाभी को फावड़ा मारकर किया गंभीर घायल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर
30 जुलाई बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे एक शराबी देवर ने अपनी भाभी के ऊपर फावड़ा से हमला कर दिया।हमले मे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़ित महिला ने थाने मे तहरीर देकर देवर के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। विवाद आए दिन शराब पीकर झगड़ा करना बताया जा रहा है।